CM Helpline: Complaint lodged and immediate action taken...! Six tractors seized for illegal transport of sand and crushed stone... causing a stir.
CM Helpline
Share This Article

रायपुर, 15 जुलाई 2026/ CM Helpline: Complaint lodged and immediate action taken…! Six tractors seized for illegal transport of sand and crushed stone… causing a stir.

CM Helpline : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।

नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिला खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कोलबिर्रा और रुमगा से रेत से भरे तीन ट्रैक्टर, खंता और पिपरिया से दो ट्रैक्टर तथा सधवानी क्षेत्र से गिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

वाहन मालिकों पर दर्ज हुआ मामला

खनिज विभाग ने सभी वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अर्थदंड एवं समझौता राशि जमा होने के बाद ही नियमानुसार जब्त वाहनों को छोड़ा जाएगा।

CM हेल्पलाइन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जनता से भी की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनिज उत्खनन या परिवहन की जानकारी मिले तो उसकी सूचना CM हेल्पलाइन 1076 या संबंधित विभाग को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।