District Hospital SurajpurDistrict Hospital Surajpur
Share This Article

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय सूरजपुर में अटल आरोग्य लैब का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने लैब परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं जांच व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

जिला चिकित्सालय में स्थापित अटल आरोग्य लैब जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। यहां 136 प्रकार की विभिन्न चिकित्सकीय जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तथा दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों से आने वाले मरीजों को लाभ मिल रहा है।

आवश्यक जांच के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करने की जरूरत कम होने से मरीजों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

जिला चिकित्सालय में अटल आरोग्य लैब का संचालन मई 2026 से प्रारंभ किया गया था। लैब के माध्यम से अब तक लगभग 44,125 मरीजों की विभिन्न चिकित्सकीय जांचें की जा चुकी हैं।

यहां प्रतिदिन लगभग 600 से 700 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच की जा रही है। आधुनिक मशीनों एवं जांच उपकरणों की सहायता से कम समय में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे चिकित्सकों को मरीजों के रोगों की पहचान एवं समय पर उपचार प्रारंभ करने में सहायता मिल रही है।

अटल आरोग्य लैब के संचालन से मरीजों विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों से जिला चिकित्सालय पहुंचने वाले मरीजों को निःशुल्क जांच की सुविधा मिलने से आर्थिक बोझ कम हुआ है।

अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क जांच, समय पर उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय के वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए, अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

इस दौरान उन्होंने डायलिसिस यूनिट, सिटी स्कैन यूनिट का भी निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


Share This Article