रायपुर, 15 जुलाई 2026/ Sonam Wangchuk: Shashi Tharoor’s appeal to Sonam Wangchuk…! He urged him to end his fast now.
Sonam Wangchuk : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की अपील की है। वांगचुक का अनशन शुरू होने के बाद उनका करीब 8.2 किलोग्राम वजन घट चुका है।
थरूर ने कहा कि वांगचुक ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है और अब देश को आगे की लड़ाई के लिए उनकी जरूरत है।
संसद में उठेगा छात्रों का मुद्दा
थरूर ने अपने खुले पत्र में कहा कि संसद का सत्र शुरू होने के साथ छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच पर उठाया जाएगा। उनका मानना है कि इन समस्याओं का समाधान संवाद और संसदीय चर्चा से निकलना चाहिए, न कि किसी की जान जोखिम में डालने वाले अनशन से।
युवाओं का भरोसा टूटने पर जताई चिंता
थरूर ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और योग्यता आधारित व्यवस्था को जरूरी बताते हुए कहा कि पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से सबसे अधिक नुकसान मध्यम और निम्न आय वर्ग के छात्रों को होता है। उन्होंने युवाओं से उम्मीद बनाए रखने की अपील की।
सरकार से संवाद की मांग
थरूर ने केंद्र सरकार से भी आग्रह किया कि वह प्रदर्शन कर रहे युवाओं और सोनम वांगचुक से बातचीत कर लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास बहाल करना देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
