रायपुर – 15 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / “Special Train for 1 One-Way Trip Between Pune and Puri” पुणे-पुरी के मध्य (एक तरफा) 01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ी संख्या 01471 पुणे-पुरी स्पेशल ट्रेन दिनाँक 16 जुलाई गुरुवार 2026 को पुणे स्टेशन से सुबह 10.00 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन नागपुर आगमन 01.10 बजे, रायपुर आगमन 06.10 बजे, बिलासपुर आगमन 07.55 बजे, रायगढ़ आगमन 09.27 बजे होते हुए रात्रि 21.00 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त स्पेशल ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
पुणे-पुरी के मध्य (एक तरफा) 01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन
