रायपुर,16 जुलाई / ETrendingIndia / “Illegal immigration of Indians into the US drops, down 69 percent since 2023.” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्ती के बाद अमेरिका में भारतीयों की अवैध घुसपैठ कम हो गई है। अमेरिकी सीमा अधिकारियों के आंकड़े बताते हैं कि मई 2026 तक 20,614 भारतीय प्रवासियों को अवैध तरीके से सीमा पार करते हुए पकड़ा गया, जो मई 2023 के मुकाबले काफी कम है।
मई 2023 में अधिकारियों ने 67,000 भारतीय अवैध प्रवासियों को रोका था। वर्ष 2026 में यह आंकड़ा 69 प्रतिशत कम हो गया है।
सूत्रों ने अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के आंकड़ों से बताया कि अमेरिका की दोनों जमीनी सीमाओं पर अवैध घुसपैठ में भारी कमी आई है।
मेक्सिको से दक्षिण-पश्चिमी सीमा पार करने की कोशिश कर रहे भारतीय प्रवासियों के साथ आमना-सामना 99 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि कनाडा के साथ उत्तरी सीमा पर ऐसी घटनाओं में 91 प्रतिशत की कमी आई है।
सीबीपी अमेरिकी सरकार के वित्तीय वर्ष, अक्टूबर से सितंबर तक आंकड़ों का संग्रह करता है।
अमेरिका में अवैध प्रवासन में गिरावट का सबसे बड़ा कारण राष्ट्रपति ट्रंप की सख्त आव्रजन नीतियां और संघीय एजेंसियों की कार्रवाई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 के उच्चतम स्तर से लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट का मुख्य कारण भी ट्रंप प्रशासन की कठोर आव्रजन नीतियों के रूप में सामने आई है।
निस्कानन सेंटर के गिल्बर्ट गुएरा का कहना है कि अमेरिकी सीमाओं पर पहुंचने वाले प्रवासियों को शरण देने से इनकार करना गिरावट का प्रमुख कारण रहा है।
अमेरिका में करीब 1.4 करोड़ लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ी संख्या मेक्सिको, एल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास की है।
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के 2022 के अनुमान के मुताबिक, करीब 2.20 लाख भारतीय अवैध स्थिति में अमेरिका में रह रहे थे।
भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2025 में 3,567 और 2026 में 5 जून तक 1,076 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा गया है।
ये सभी डंकी रूट से सीमा पार कर अमेरिका पहुंचे थे।
