रायपुर,17 जुलाई / ETrendingIndia / US Attack: Major Damage to Iran’s Chabahar Port… Surveillance Tower Destroyed अमेरिका ने ईरान पर लगातार छठे दिन हमला करके ओमान की खाड़ी पर स्थित उसके चाबहार बंदरगाह पर बमबारी की है।
बंदरगाह पर एक निगरानी टॉवर हमलों में ढह गया है, जिसका कथित तौर पर उपयोग ईरानी सैन्य बल द्वारा निगरानी के लिए किया जा रहा था।
अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने धूल और धुएं के बीच गिरते टॉवर की तस्वीर एक्स पर साझा की है। पिछले 7 दिन में यह दूसरी बार हमला है।
ईरानी मीडिया ने अमेरिकी हमलों में दक्षिणी ईरान में पुलों, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर हमले की पुष्टि की है। हालांकि, टॉवर गिरने की घटना को स्वीकार नहीं किया है।
ईरान पर अमेरिका द्वारा रात भर किए गए हमलों में 8 लोग मारे गए हैं, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। दक्षिणी प्रांत होर्मोजग़ान में 6 पुलों को निशाना बनाया गया है।
अमेरिका ने ईरान को बातचीत की मेज पर आने को कहा है।
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद बार-बार चाबहार बंदरगाह को निशाना बनाया है। चाबहार, तेहरान का मुख्य समुद्री गेटवे है जो होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर नहीं गुजरता।
चाबहार के जरिए भारत अफगानिस्तान, मध्य एशिया, रूस और यूरोप से सीधे व्यापार करता है। पहले इन देशों तक पहुंच के लिए भारत को पाकिस्तान से गुजरना पड़ता था।
चाबहार बंदरगाह भारत-ईरान मिलकर विकसित कर रहे हैं। इसके कंट्रोल सिस्टम पर हमलों से शिपिंग में रुकावट आ सकती है।
