रायपुर,17 जुलाई / ETrendingIndia / Iran’s Claim… Destroyed Several US Military Fighter Jets and Drones Deployed in Jordan / ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने जॉर्डन में तैनात कई अमेरिकी सैन्य विमानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें अमेरिका को बड़ा नुकसान हुआ है।
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने बताया कि उसने शुक्रवार दोपहर को रात भर हुए अमेरिकी हमलों को जवाब में अमेरिकी सैन्य विमानों पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे थे।
हमले में कई ईंधन भरने वाले विमान और लड़ाकू विमान नष्ट हो गए और कई अन्य को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
ईरान ने गिराए गए अमेरिकी सैन्य विमानों की संख्या का जिक्र नहीं किया है। अमेरिका ने भी अभी तक नुकसान की पुष्टि नहीं की है।
हालांकि, ईरान के दावे से कुछ घंटे पहले, जॉर्डन की सेना ने घोषणा की कि उसने अपने क्षेत्र में 3 ईरानी मिसाइलों को रोककर मार गिराया है और इसमें जानमाल की क्षति नहीं हुई।
इस बीच, आईआरजीसी ने जॉर्डनवासियों से देश में अमेरिकी हितों को निशाना बनाने का आग्रह किया है।
ईरान ने जॉर्डन के अलावा, मध्य पूर्व में कई जगह अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों पर जवाबी हमले का दावा किया है।
आईआरजीसी ने कहा कि उसने ओमान में अमेरिकी समुद्री निगरानी रडार स्थलों पर हमला किया। कुवैत-बहरीन में भी लक्ष्यों को निशाना बनाया।
उसने यह भी दावा किया कि ईरानीशहर में अपने सैनिकों के मारे जाने के प्रतिशोध में जॉर्डन सीमा के पास सीरिया के अल-तनफ में स्थित एक अमेरिकी विशेष अभियान कमान केंद्र पर भी हमला किया है।
