Bengaluru Airport Bomb Threat: 'Bomb Hai' (There is a bomb) note found on IndiGo flight...! Flight delayed by 5 hours... threat turned out to be a hoax after investigation.
Bengaluru Airport Bomb Threat
Share This Article

रायपुर, 18 जुलाई 2026/ Bengaluru Airport Bomb Threat: ‘Bomb Hai’ (There is a bomb) note found on IndiGo flight…! Flight delayed by 5 hours… threat turned out to be a hoax after investigation.

Bengaluru Airport Bomb Threat : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6423 में बम की धमकी वाला एक नोट मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल विमान को रोककर पूरी जांच शुरू की। करीब 5 घंटे की गहन जांच के बाद धमकी को फर्जी (Hoax) घोषित कर दिया गया।

अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट रात 8 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली थी। इसी दौरान क्रू को एक नोट मिला, जिस पर लिखा था- ‘Don’t go, Bomb Hai!’। नोट मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान की विस्तृत जांच की गई।

मामले की जांच के लिए Bomb Threat Assessment Committee (BTAC) का गठन किया गया। जांच पूरी होने के बाद समिति ने धमकी को ‘नॉन-स्पेसिफिक’ बताते हुए फर्जी करार दिया।

इसके बाद एयरलाइन की शिकायत पर शुक्रवार को FIR दर्ज कर ली गई। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्थ-ईस्ट) जी.के. मिथुन कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एयरलाइन ने कहा कि इस घटना से यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई, लेकिन सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया और किसी भी तरह का खतरा नहीं मिला।