Share This Article रायपुर, 18 जुलाई 2026/ Chhattisgarh Talent: Bhilai’s Shweta Padda takes a big leap into Bollywood… She will be seen alongside Anupam Kher in ‘Shri Ram Bhumi’. Chhattisgarh Talent : छत्तीसगढ़ के भिलाई में जन्मी अभिनेत्री श्वेता पड्डा बॉलीवुड में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह निर्देशक कामाख्या सिंह की आगामी फिल्म ‘श्रीरामभूमि’ में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के साथ अभिनय करेंगी। फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग अयोध्या और उसके आसपास हो रही है। श्वेता इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी परियोजनाओं में भी व्यस्त हैं। भिलाई में शुरू करेंगी एक्टिंग स्कूल श्वेता का मानना है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाशाली कलाकारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसरों की जरूरत है। इसी उद्देश्य से वह भिलाई में एक एक्टिंग स्कूल शुरू करने की योजना पर काम कर रही हैं, ताकि प्रदेश के उभरते कलाकारों को प्रशिक्षण और बेहतर मंच मिल सके। अभिनय के साथ लेखन में भी पहचान श्वेता पड्डा अभिनय के साथ लेखन में भी सक्रिय हैं। उनकी पहली पुस्तक ‘स्टॉर्म टू स्टिलनेस’ विश्व पुस्तक मेले में प्रकाशित हुई थी, जिसमें जीवन के संघर्ष, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक अनुभवों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। उनकी दूसरी पुस्तक भी वर्ष के अंत तक प्रकाशित होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में बनाई अलग पहचान श्वेता एक दशक से अधिक समय से अभिनय जगत में सक्रिय हैं। वह टीवी धारावाहिक ‘बिंदी’, ‘वसुधा’, फिल्म ‘लव आजकल 2’, वेब सीरीज ‘फौजी 2’ तथा कई डॉक्यूमेंट्री और नाट्य प्रस्तुतियों में काम कर चुकी हैं। वह स्टोरी टेलिंग शो ‘बज्म-ए-दास्तान’ की संस्थापक, पूर्व एंकर और मिसेज इंडिया 2014-15 की विजेता भी रह चुकी हैं। मेहनत को मानती हैं सफलता की कुंजी श्वेता का कहना है कि ईमानदारी, निरंतर मेहनत और अपने संस्कार ही सफलता का आधार हैं। उनका लक्ष्य अपनी हर उपलब्धि के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा करना है। Share This Article Post navigation फौजी से प्रभास का फस्र्ट लुक आउट…3 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार और अजय देवगन से टक्कर लेंगे बाहुबली National Film Awards : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार…! यामी गौतम बनीं सर्वेश्रष्ठ अभिनेत्री…आर्टिकल 370 को भी मिला सम्मान