WCL Recruitment: Recruitment for 444 posts at Western Coalfields Limited...! Applications to be submitted online.
WCL Recruitment
Share This Article

रायपुर, 18 जुलाई 2026/ WCL Recruitment: Recruitment for 444 posts at Western Coalfields Limited…! Applications to be submitted online.

WCL Recruitment : कोयला मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने नियमित भर्ती के लिए 444 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इनमें माइनिंग सरदार (220 पद) और सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर (224 पद) शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 47,330.25 रुपये प्रतिमाह मूल वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।

आरक्षण और आयु में छूट भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता, आयु सीमा और अन्य जानकारी WCL की आधिकारिक वेबसाइट www.westerncoal.in पर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।

प्रमुख बात

डब्ल्यूसीएल महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भूमिगत एवं खुली कोयला खदानों का संचालन करने वाली कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी है।