School Education: Major change in the Bilaspur Education Department...! Dr. Ajay Kaushik given additional charge of DEO.
School Education
Share This Article

रायपुर, 21 जुलाई 2026/ School Education: Major change in the Bilaspur Education Department…! Dr. Ajay Kaushik given additional charge of DEO.

School Education : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिले के शिक्षा प्रशासन से जुड़ा अहम प्रशासनिक निर्णय लिया है। विभाग ने डॉ. अजय कौशिक को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था नियमित जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. अजय कौशिक, जो वर्तमान में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर में सहायक संचालक (मूल पद प्राचार्य) के रूप में कार्यरत हैं, अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार भी संभालेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था है और नियमित नियुक्ति होने के बाद नया जिला शिक्षा अधिकारी पदभार ग्रहण करेगा।