रायपुर, 21 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Team Prahari Campaign: 14 shops sealed in the garden complex opposite Municipal Corporation Headquarters for non-payment of license fees / टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने उद्यान परिसर में नगर निवेश उडनदस्ता की टीम के सहयोग से वहां स्थित 14 दुकानों को नगर निगम लाईसेस फीस का बकाया भुगतान नहीं करने पर सीलबंद किया गया.
उपायुक्त उद्यान श्रीमती जागृति साहू के मार्ग निर्देशन एवं उप अभियंता उद्यान सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई ।
नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने निगम उद्यान परिसर में गणपति इंफ्रा को 14 दुकानें 5 वर्ष के लिए संचालित करने का लाईसेंस दिया गया है, जो अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा है।
सबंधित एजेंसी द्वारा दुकानों का संचालन नगर निगम उद्यान परिसर में किया जा रहा था किंतु उनके द्वारा नियमानुसार लाईसेंस फीस का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा था।
इसे देखते हुए निर्देशानुसार नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा नगर निवेश उडनदस्ता सहित यातायात पुलिस बल पुलिस की उपस्थिति में टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत इन दुकानों को सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की गई ।
