Special train
Special train
Share This Article

रायपुर, 21 जुलाई 2026/ Railway News: Big relief! South Bihar Express fully restored… Pilgrims visiting Babadham during the month of Sawan will enjoy a direct journey.

Railway News : सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) जाने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की विशेष पहल पर गाड़ी संख्या 13287/13288 आरा–दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूर्ण मार्ग पर फिर से रिस्टोर (बहाल) कर दिया गया है।

पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के कंसबहाल–धारुआडीही सेक्शन में ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना संबंधी मेगा ब्लॉक के कारण इस ट्रेन को दुर्ग–राउरकेला–दुर्ग के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गया था। अब श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे अगस्त (सावन) माह में ट्रेन अपने प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन आरा–दुर्ग–आरा के बीच नियमित रूप से संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार, 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 6, 13, 20 और 27 अगस्त 2026 को चांडिल–कांद्रा–सीनी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 7, 14, 21 और 28 अगस्त 2026 को अपने नियमित मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे का कहना है कि इस फैसले से छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं, शिवभक्तों और अन्य यात्रियों को श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षित, निर्बाध और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।