रायपुर, 22 जुलाई 2026/ PM Modi Meeting: Sharad Pawar met PM Modi in Parliament…! He had supported the NEET protest just a day earlier… Speculation has intensified in political circles.
PM Modi Meeting : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही दोनों नेता जंतर-मंतर पहुंचकर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में शामिल हुए थे और प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना की थी।
मुलाकात के बाद बढ़े राजनीतिक कयास
संसद सत्र के दौरान हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), शरद पवार या सुप्रिया सुले की ओर से मुलाकात के एजेंडे या बातचीत के विषय पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई।
