PM residence
PM residence
Share This Article

रायपुर, 22 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / Protest outside PM residence: Several leaders, including Rahul and Priyanka, released after being detained / लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कुछ घंटे बाद सभी नेता रिहा

हिरासत में लिए गए नेताओं को मंदिर मार्ग थाने और छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया। कुछ घंटे बाद राहुल गांधी समेत सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।

इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हिरासत में लिए गए नेताओं से मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं।

जंतर-मंतर पर भी जारी रहा प्रदर्शन

इधर, जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अलग से विरोध प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग की।

कांग्रेस ने लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया।

वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया, जबकि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही।