रायपुर, 23 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / Britain: New PM – New Cabinet…, Indian-origin leaders’ stature increased, Kanishk Narayan and Lisa Nandy become ministers / ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने पदभार संभालने के तुरंत बाद अपनी नई कैबिनेट का गठन किया है। इसमें भारतीय मूल के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
कनिष्क नारायण को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मंत्री बनाया गया है, जबकि लिसा नंदी को संस्कृति मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
इसे ब्रिटेन की नई सरकार में भारतीय मूल के नेताओं की बढ़ती भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।
बिहार से जुड़ा है कनिष्क का नाता
36 वर्षीय कनिष्क नारायण का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था। बचपन में उनका परिवार वेल्स चला गया। उन्होंने ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त की है तथा भारत-ब्रिटेन संबंधों के समर्थक माने जाते हैं। वहीं लिसा नंदी के पिता दीपक नंदी का संबंध कोलकाता से है।
स्थिर सरकार का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने अपने पहले संबोधन में देश को स्थिर और जिम्मेदार नेतृत्व देने का वादा किया। उन्होंने नई कैबिनेट में कई प्रमुख मंत्रालयों में बदलाव भी किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंडी बर्नहम को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और विजन-2035 को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।
