रायपुर, 23 जुलाई 2026/ Major milestone for the RailOne App…! 45.5 million downloads… 965,000 tickets booked daily… Railways shut down 66.8 million fake accounts.
RailOne App : भारतीय रेलवे का RailOne App यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लॉन्च के बाद से इस ऐप को 4.55 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जबकि रोजाना औसतन 9.65 लाख टिकट इसी ऐप के जरिए बुक किए जा रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी।
रेलवे के अनुसार, जून 2025 से जून 2026 के बीच कुल 65.08 करोड़ आरक्षित टिकट बुक हुए, जिनमें से 57.90 करोड़ (89%) ऑनलाइन, जबकि 7.18 करोड़ (11%) टिकट काउंटर से बुक किए गए।
RailOne App में क्या-क्या सुविधाएं?
RailOne App पर यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सेवाएं मिलती हैं—
- आरक्षित (Reserved) टिकट बुकिंग
- अनारक्षित (Unreserved) टिकट
- प्लेटफॉर्म टिकट
- PNR स्टेटस
- ट्रेन रनिंग स्टेटस
- RailMadad शिकायत सेवा
रेलवे का फर्जी बुकिंग पर बड़ा एक्शन
ऑनलाइन टिकटिंग को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है।
- 6.68 करोड़ से अधिक संदिग्ध यूजर अकाउंट निष्क्रिय
- 6.22 करोड़ अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित
- 13,343 संदिग्ध ईमेल डोमेन ब्लॉक
- 530 संदिग्ध टिकट बुकिंग की शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज
तत्काल टिकट के लिए सख्त नियम
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधार सत्यापन और चुनिंदा ट्रेनों में OTP आधारित वेरिफिकेशन लागू किया है। इससे फर्जी आईडी और बॉट के जरिए टिकट बुकिंग पर काफी हद तक रोक लगी है।
बॉट अटैक पर भी बड़ी रोक
पिछले छह महीनों में रेलवे ने औसतन 57.74% बॉट ट्रैफिक को ब्लॉक किया। केवल जून 2026 में ही 19.12 अरब अनुरोधों में से 12.61 अरब बॉट रिक्वेस्ट को रोका गया।
दलालों पर भी कार्रवाई
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 2021 से जून 2026 तक 22,676 टिकट दलालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
