IITIIT
Share This Article

रायपुर, 25 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ) IIT (ISM) धनबाद ने IIT ISM असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत ग्रेड-I और ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (OCI) और अन्य पात्र विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।

30 पदों पर होगी भर्ती, जानें श्रेणीवार रिक्तियां

कुल 30 रिक्त पद उपलब्ध हैं। इनमें 12 पद अनारक्षित (UR), 5 पद अनुसूचित जाति (SC), 2 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 8 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) तथा 3 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ( https://fr.iitism.ac.in ) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है।


Share This Article