Cooperative Model: 'Bharat Taxi' launched in Rajasthan...! Drivers to become co-owners under the cooperative model.
Cooperative Model
Share This Article

रायपुर, 26 जुलाई 2026/ Cooperative Model : राजस्थान में प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ हो गया है। इस मॉडल में टैक्सी चालक केवल ड्राइवर नहीं, बल्कि सहकारी संस्था के सदस्य और हिस्सेदार होंगे। सरकार का दावा है कि इससे रोजगार, आय, पारदर्शिता और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस, जयपुर मेट्रो, जयपुर नगर निगम और सरस के साथ कई अहम समझौते भी किए गए।

ड्राइवर नहीं, अब होंगे सह-स्वामी

भारत टैक्सी में जुड़े सारथी संस्था के सदस्य और शेयरधारक होंगे। यात्रा का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा और संस्था के लाभ में भी उनकी हिस्सेदारी रहेगी।

8 लाख सारथी, 41 लाख ग्राहक जुड़े

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि देशभर में भारत टैक्सी से करीब 8 लाख पंजीकृत सारथी और 41 लाख ग्राहक जुड़ चुके हैं। अब तक सारथियों के खातों में लगभग 77 करोड़ रुपये सीधे जमा किए जा चुके हैं।

युवाओं को मिलेगा रोजगार, पर्यटन को रफ्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह पहल युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करेगी। जयपुर सहित पूरे राजस्थान के पर्यटन स्थलों तक बेहतर अंतिम-मील कनेक्टिविटी मिलने से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा

भारत टैक्सी से जुड़े सारथियों को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी मिलेगा, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी।

कई संस्थाओं के साथ हुए समझौते

भारत टैक्सी के विस्तार और बेहतर सेवाओं के लिए राजस्थान पुलिस, जयपुर नगर निगम, जयपुर मेट्रो और सरस के साथ समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान किया गया।

पहले चरण में 100 वाहनों की शुरुआत

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 60 कैब, 20 बाइक और 20 ऑटो के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार राजस्थान के अन्य शहरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों तक किया जाएगा।