Share This Article रायपुर, 28 जुलाई / ETrendingIndia / केंद्रीय आर्युवेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा पंचकर्म टेक्नीशियन पाठ्यक्रम 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. पात्रता, सीटें और आयु सीमा CCRAS पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (विज्ञान विषय) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रशिक्षण समाप्त होने तक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। देशभर के छह प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 85 सीटें उपलब्ध हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। आवेदन शुल्क, प्रशिक्षण केंद्र और अंतिम तिथि CCRAS पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। वहीं पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की फीस ₹30,000 होगी, जिसे तीन किश्तों में जमा किया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। इस संबंध में परिषद की वेबसाइट www.ccras.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है. Share This Article Post navigation गोवा में सेना भर्ती रैली : 30 जुलाई से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, जानें पूरा शेड्यूल और जरूरी निर्देश IHMCL भर्ती : सिस्टम इंजीनियर (ITS) के 30 पदों पर आवेदन शुरू