Share This Article रायपुर, 29 जुलाई / ETrendingIndia / भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी गो डिजिट इंफोवर्क्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ही अस्तित्व में रहेगी। एफएएल मॉरीशस में निगमित एक निजी शेयर-आधारित कंपनी है। यह एक निवेश होल्डिंग कंपनी है जो भारत सहित एशिया भर में विविध व्यवसायों में दीर्घकालिक निवेश करने पर केंद्रित है। इसे मॉरीशस के वित्तीय आयोग द्वारा जारी वैश्विक व्यापार लाइसेंस प्राप्त है। हालांकि, यह भारत या वैश्विक स्तर पर कोई अन्य व्यावसायिक गतिविधियां नहीं करती है। एफएएल, फेयरफैक्स समूह का हिस्सा है। फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड, फेयरफैक्स समूह की मूल इकाई है जो एक होल्डिंग कंपनी है और अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से मुख्य रूप से संपत्ति और दुर्घटना बीमा और पुनर्बीमा तथा संबंधित निवेश प्रबंधन में लगी हुई है। इंफोवर्क्स भारत में निगमित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। यह वर्तमान में भारत या विदेश में किसी भी प्रकार की बाजार-उन्मुख व्यावसायिक गतिविधि में संलग्न नहीं है। डिजिट जनरल भारत में निगमित एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है। यह भारत में विभिन्न प्रकार के सामान्य और स्वास्थ्य बीमा उत्पादों और सेवाओं के प्रावधान में लगी हुई है (विशेष रूप से सामान्य बीमा पर ध्यान केंद्रित करते हुए)। आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा। Share This Article Post navigation जेब में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट…! 10 और 20 रुपए के पॉलीमर नोटों पर सरकार की हरी झंडी… गांधी के गुजरात से Global Gujrat …! लोथल की विरासत से GIFT City के भविष्य तक…