SPMCIL
SPMCIL
Share This Article

रायपुर, 29 जुलाई / ETrendingIndia / सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के अंतर्गत कुल 6 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें यंग प्रोफेशनल (विधि) – 1 पद, यंग प्रोफेशनल (वित्त) – 1 पद, यंग प्रोफेशनल (तकनीकी) – 1 पद तथा यंग प्रोफेशनल (साइबर सुरक्षा) – 3 पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 की है।|

उम्मीदवार भर्ती 2026 से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया, अनुभव, वेतन और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए SPMCIL की आधिकारिक वेबसाइट www.spmcil.com के Career सेक्शन पर जा सकते हैं।