रायपुर 30 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / तमिलनाडु के तंजावुर में गुरुवार को एक घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से किशोरी समेत 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सात की हालत गंभीर है।
यह घटना तड़के करीब दो बजे एक किसान मुरुगायन के घर में हुई। पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं। वे परिवार को बाहर निकालने और आग बुझाने के लिए दौड़े।
जब कई लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी रसोई गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया।
धमाके की चपेट में आकर मुरुगायन, उनकी बेटी अभिनया और आग बुझाने में मदद कर रहे कई पड़ोसी घायल हो गए।
कुछ 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
