रायपुर, 01 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (तकनीकी) पुरुष कोर्स का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को भारतीय सेना में अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा।
पात्रता, आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि
उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2027 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं, जबकि 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
उम्मीदवार Indian Army SSC Tech 68 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया, बिहार में होगा। उन्हें प्रतिमाह 56,100 रूपये का वजीफा मिलेगा. कमीशन प्राप्त होने पर उनका वेतन लगभग 17-18 लाख वार्षिक सीटीसी (निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं वर्ष में एक बार गृहयात्रा को छोड़कर )प्राप्त होगा।
