Share This Article

रायपुर, 01 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति पवार (54 किग्रा) और जैस्मिन लैंबोरिया (57 किग्रा) ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीते।

प्रीति पवार ने 54 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की अपनी प्रतिद्वंद्वी एस एस डेलगाडो हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आज यहां हुए मुकाबले में प्रीति कनाडा की एसएस डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

तीसरा और आखिरी राउंड में प्रीति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से ज़्यादा और ज़्यादा सटीक पंच मारे हैं। डेलगाडो पूरे मुकाबले में संघर्ष करती दिखी।

दिन के दूसरे मुकाबले में जैस्मिन लैंबोरिया ने 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 (सर्वसम्मत निर्णय) से हराकर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

मुकाबले में जैस्मिन ने सावधानी बरतते हुए अपने पंच सटीक तरीके से वॉल्श मारते हुए अंक अर्जित किये।