Share This Article कोरबा, 05 अगस्त 2026/ Eklavya School : कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड का दौरा कर विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, स्कूल भवन, छात्रावास, आंगनबाड़ी, चिकित्सक आवास, पीडीएस भवन और ट्रेनिंग सेंटर सहित कई परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। एकलव्य विद्यालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर विद्यालय भवन, किचन, डाइनिंग हॉल, छात्रावास और अन्य प्रस्तावित सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने साइट लेवलिंग, बाउंड्री वॉल, लाइन शिफ्टिंग और निर्माण कार्यों में अतिरिक्त मैनपावर लगाकर काम तेज करने के निर्देश दिए। स्कूल भवनों की गुणवत्ता पर विशेष जोर लमना में निर्माणाधीन हायर सेकेंडरी और माध्यमिक शाला भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। साथ ही पुराने भवन की लीकेज, सीपेज और मरम्मत कार्य तत्काल कराने तथा प्रयोगशाला और पुस्तकालय भवन के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा समेलीभांठा के प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, भवन की स्थिति और सुविधाओं का अवलोकन किया। भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाइल्स लगाने और अन्य आवश्यक सुधार कार्यों के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा। PDS भवन और चिकित्सक आवास का भी निरीक्षण कलेक्टर ने तानाखार में निर्माणाधीन उचित मूल्य दुकान (PDS) भवन, पोड़ी-उपरोड़ा में चिकित्सक आवास और कोनकोना के ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी में बच्चों की गतिविधियां बढ़ाने पर जोर मांझीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति, ग्रोथ चार्ट, पोषण व्यवस्था और गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे रेडी-टू-ईट आहार की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की आयु के अनुरूप शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूरी होनी चाहिए। Share This Article Post navigation Excise Department : शराब दुकानों में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन…! 2 आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित…धमतरी की सहायक आयुक्त पर भी कार्रवाई की अनुशंसा रेल मदद ऐप : रायपुर रेल मंडल यात्रियों को त्वरित चिकित्सा सहायता…! यात्रा करते समय ली जा सकती है मदद…