रायपुर में 13 अगस्त को जिला स्तरीय एक्सपोर्ट अवेयरनेस कैम्प और ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट समिट

E-commerce Export

E-commerce Export

Share This Article

रायपुर,10 अगस्त (आरएनएस)। जिले में स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोडऩे और निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 अगस्त को जिला स्तरीय एक्सपोर्ट अवेयरनेस कैम्प एवं ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट समिट का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT)के Districts as E&port Hubs (DEH)अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से ताराचंद विमला देवी फाउंडेशन, विमतारा, मधु पिल्ले चौक के पास, शांति नगर (इंद्रावती कॉलोनी) में होगा।

वैश्विक बाजार से जोडऩे पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रायपुर जिले के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, कृषि उपज और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (रूस्रूश्व) के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोडऩा है। इसके साथ ही स्थानीय उद्यमियों और उत्पादकों को निर्यात की संभावनाओं, आवश्यक प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

समिट में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, (MSME) क्षेत्रीय प्राधिकरण नागपुर,APEDA, ECGC, MSME, DHL सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे।

प्रतिभागियों को निर्यात से जुड़ी प्रक्रियाओं, वित्तीय सहायता, लॉजिस्टिक्स, बाजार संपर्क और ई-कॉमर्स के माध्यम से विदेशों में उत्पाद बेचने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी

जिला प्रशासन का लक्ष्य रायपुर को एक आत्मनिर्भर औद्योगिक और निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस पहल के माध्यम से जिले के छोटे-बड़े व्यापारी, उद्यमी और उत्पादक सीधे निर्यात विशेषज्ञों से संवाद कर सकेंगे। साथ ही वे अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं और आवश्यक प्रक्रियाओं को समझ सकेंगे।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रायपुर ने जिले के निर्यातकों, उद्योगपतियों, उद्योग संघों, MSME उद्यमियों FPO, , हस्तशिल्पियों, स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों(SHGs) से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।