Share This Article रायपुर, 11 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार उड़न दस्ता की टीम द्वारा बैजनाथपारा मुख्य मार्ग में अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान चलाया गया. जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी सम्बंधित दुकानदारों को स्पष्ट समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा सड़क पर रखे उनके सामानों की सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे । नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता श्री नीतीश झा सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग द्वारा दुकानदारों के कब्जोँ की वीडियोग्राफी करवाकर सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 31500 रूपये का ई चालान वसूला गया। Share This Article Post navigation IGKV : 16 वे दिन भी सेवानिवृत्त प्रोफेसरों धरना जारी Shop Allotment : क्रिस्टल आर्केड के सामने हॉट बाजार के समीप 69 दुकानदारों का नाम एवं नंबरिंग सहित लाटरी पद्धति से आबंटन… भाठागांव बाजार क्षेत्र में भी 299 चबूतरों का लाटरी पद्धति से आवंटन