Share This Article रायपुर, 11 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसरों का क्रमिक धरना प्रदर्शन आज 16 वे दिन भी जारी रहा। लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सेवानिवृत्त प्रोफेसरों ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है. संघ के अनुसार लगभग 20–25 पेंशन प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं। इसके साथ ही ग्रेच्युटी, महंगाई राहत ,एरियर से संबंधित शिकायतों का भी निराकरण नहीं हुआ है. भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर ने भी मांगा जवाब आज भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर के प्रतिनिधियों ने कुलसचिव से मुलाकात कर लंबित पेंशन प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। PPO जारी होने तक नहीं हटेंगे धरने से संघ के अध्यक्ष डॉ. चौबे ने दो टूक कहा कि अब केवल आश्वासन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी लंबित पेंशन प्रकरणों के PPO जारी होने, महंगाई राहत के पूर्व आदेशों में आवश्यक सुधार तथा एरियर्स के संबंध में ठोस एवं समयबद्ध पहल होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जीवनभर विश्वविद्यालय की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को उनके वैधानिक अधिकारों के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त प्रोफेसर्स के अधिकारों की गंभीर अनदेखी है। Favorite Share This Article Post navigation Fake Notes : ₹3.75 लाख की उधारी चुकाने पहुंचे नकली नोट…! बैग खुलते ही खुला ₹12.50 लाख की फर्जी करेंसी का राज Free from encroachment : टीम प्रहरी अभियान … बैजनाथपारा मुख्य मार्ग में कब्जा करने वाले दुकानदारों को चेतावनी, वीडियोग्राफी, 31500 रूपये का ई चालान