Share This Article रायपुर, 12 अगस्त 2026/ IG Ram Gopal Garg : छत्तीसगढ़ पुलिस के बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग को उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतर पुलिसिंग के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रपति मेडल प्रदान किया जाएगा। करीब 18 साल की पुलिस सेवा में रामगोपाल गर्ग ने अपनी कार्यप्रणाली, सख्त पुलिसिंग और कर्तव्यपरायणता से पुलिस महकमे में अलग पहचान बनाई है। ईमानदार छवि और बेहतर कार्यशैली के लिए उन्हें जाना जाता है। 2007 बैच के IPS अधिकारी रामगोपाल गर्ग गरियाबंद, कोरिया, बालोद और दुर्ग में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे सरगुजा और दुर्ग आईजी के पद पर भी रहे हैं। डीआईजी रायगढ़ के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली। करीब 7 वर्षों तक सीबीआई में भी उनकी पदस्थापना रही। पुलिसिंग में तकनीक के इस्तेमाल को लेकर भी गर्ग की पहचान रही है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐप तैयार करने की दिशा में काम किया। उनके अनुभव और कार्यों को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से उन्हें इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया में प्रशिक्षण के लिए भी भेजा गया था। अब उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति पदक की घोषणा के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। Share This Article Post navigation Bastar Dussehra 2026 : आज से शुरू हुआ 75 दिनों का ऐतिहासिक पर्व…! मां दंतेश्वरी को समर्पित अनूठी परंपरा Expressway : भोपाल-रायपुर कनेक्टिविटी को बूस्टर…! 6-लेन एक्सप्रेसवे को केंद्र की मंजूरी…MP संतोष पांडेय ने PM मोदी-गडकरी का जताया आभार