Hemkund Sahib YatraHemkund Sahib Yatra
Share This Article

रायपुर, 13 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / उत्तराखंड के प्रसिद्ध श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट 10 अक्टूबर 2026 को बंद कर दिए जाएंगे।

23 मई को कपाट खुलने के साथ शुरू हुई इस साल की यात्रा में अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

10 अक्टूबर को बंद होंगे कपाट
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर को कपाट बंद होने के साथ समाप्त होगी।

15 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर गुरुद्वारा

श्री हेमकुंड साहिब समुद्र तल से 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। यह गुरुद्वारा सात बर्फीली चोटियों से घिरा हुआ है, जो इसे श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी खास बनाती हैं। कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।


Share This Article