performs astonishing aerial stuntperforms astonishing aerial stunt
Share This Article

उम्र 97 साल, लेकिन हौसला और जुनून किसी युवा से कम नहीं। ब्रिटेन की बेट्टी ब्रोमेज ने उड़ते विमान के पंख पर खड़े होकर विंग वाक किया और सबसे उम्रदराज महिला विंग वाकर का अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। खास बात यह है कि वह हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक से उबरी हैं।

छठा विंग वाक

चेल्टनहैम की रहने वाली बेट्टी 87 साल की उम्र से विंग वाक कर रही हैं। यह उनका छठा विंग वाक था, जिसमें उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को फिर पीछे छोड़ दिया।

स्ट्रोक के बाद भी नहीं छोड़ा जुनून

साल 2025 में बेट्टी को स्ट्रोक आया था, जिससे उनकी बोलने की क्षमता प्रभावित हुई। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिर से आसमान में रोमांचक स्टंट करने का फैसला किया।

स्ट्रोक यूनिट के लिए जुटाए पैसे

बेट्टी ने यह चुनौती चेल्टनहैम जनरल अस्पताल की स्ट्रोक यूनिट के लिए आर्थिक मदद जुटाने के उद्देश्य से ली। उनका कहना है कि वह जिंदगी को डर के साथ नहीं, बल्कि रोमांच और उत्साह के साथ जीना चाहती हैं।

अब 100 की उम्र में नया लक्ष्य

रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी बेट्टी रुकने वाली नहीं हैं। उन्होंने 100 साल की उम्र में इससे भी बड़ा कारनामा करने की योजना बना ली है। उनकी कहानी साबित करती है कि जुनून और हौसले के आगे उम्र सिर्फ एक संख्या है…


Share This Article