Independence DayIndependence Day
Share This Article

रायपुर, 13 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को ऑक्सीजोन, रायपुर स्थित तिरंगा स्थल पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

सभी नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होकर देशभक्ति, एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सुबह 7 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे देशभक्ति गीतों के साथ होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा।

देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम

ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीत एवं स्वरूपहार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।

एकता और सद्भाव का संदेश

आयोजकों ने सभी धर्मों और संप्रदायों के लोगों से एक साथ शामिल होने और स्वतंत्रता दिवस पर आपसी एकता एवं सद्भाव का संदेश देने की अपील की है।

स्थान: तिरंगा स्थल, ऑक्सीजोन, रायपुर
📅 दिनांक: 15 अगस्त 2026
⏰ ध्वजारोहण: सुबह 9 बजे

आयोजक: सीनियर सिटीजंस रिकिएशन सेंटर, ऑक्सीजोन, रायपुर


Share This Article