Share This Article भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने लिपिक संवर्ग में कनिष्ठ सहयोगी (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 1,538 पदों पर विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है। यह भर्ती नियमित आधार पर होगी और निर्धारित पात्र भारतीय नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान अ.जा., अ.ज.जा., अ.पि.व. और बैकलॉग रिक्तियों के लिए चलाया जा रहा है। 27 अगस्त तक आवेदन ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। पात्रता की जानकारी ऑनलाइन आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी एसबीआई के विस्तृत विज्ञापन में दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपनी पात्रता जरूर जांचने की सलाह दी गई है। यहां से करें आवेदन आवेदन और विस्तृत विज्ञापन के लिए एसबीआई की आधिकारिक करियर वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/ Current Openings पर जाएं.विज्ञापन क्रमांक: CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16 Share This Article Post navigation CGSSB Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने नगर सेना, फायर और SDRF में 295 पदों पर भर्ती…! यहां जानें पूरी डिटेल रायगढ़ विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्याता बनने का मौका… 24 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित