ChhattisgarhChhattisgarh
Share This Article

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।

1812 संविदा पदों पर भर्ती

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों को भरा जाएगा। पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026, रात 12 बजे तक
  • आवेदन में त्रुटि सुधार: 22 से 24 अक्टूबर 2026
  • प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि: 25 से 26 अक्टूबर 2026
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा: 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच विभिन्न पालियों में

कहां करें आवेदन?

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, आरक्षण और आवेदन संबंधी निर्देश देखने के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://eduportal.cg.nic.in पर जाएं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। परीक्षा की तिथियां संभावित हैं, इसलिए नवीनतम जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट देखते रहें। संविदा के रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है-


Share This Article