'Google Boy' Rudra Sharma's unique birthday celebration...! Planted saplings and gave children tips on a digital detox.Google Boy
Share This Article

रायपुर, 13 अगस्त 2026/ Google Boy : अपने अद्भुत ज्ञान के लिए चर्चित Google Boy रुद्र शर्मा ने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। रुद्र ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघेरा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम, जामुन और अमरूद के फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सी.एस. ठाकुर, शिक्षक आशीष रंजन ताम्रकार, शिक्षिका श्रीमती शशि ताम्रकार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। बच्चों ने भी उत्साह के साथ पौधरोपण में हिस्सा लिया।

700 पौधों से वर्ल्ड रिकॉर्ड का सुझाव

रुद्र शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल के सभी 700 विद्यार्थी और दुर्ग शहर के अन्य छात्र मिलकर बड़े स्तर पर पौधरोपण करें, तो शिक्षा विभाग पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकता है। उन्होंने बच्चों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया।

बच्चों को बताया Digital Detox का तरीका

रुद्र ने बच्चों को मोबाइल और गेमिंग की लत से दूर रहने की सलाह देते हुए Digital Detox पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल गेमिंग के बजाय कसरत और मैदानी खेलों में भाग लेना बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है।

पंचशील स्कूल में भी किया पौधरोपण

बघेरा स्कूल के बाद रुद्र शर्मा पंचशील प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचार्यों और शिक्षकों के साथ जामुन का पौधा लगाया। छोटे बच्चों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रुद्र शर्मा ने बच्चों के साथ ज्ञानवर्धक बातें साझा कीं और जन्मदिन के मौके पर पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल और मोबाइल से दूरी का संदेश देकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाया।


Share This Article