IRCTC's fantastic MP tour package...! Travel from Bhopal to Pachmarhi for ₹38,500—flights, hotels, and meals all included. Check the fare details here.IRCTC
Share This Article

रायपुर, 13 अगस्त 2026/ IRCTC : मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए IRCTC ने ‘Heart of MP – Bhopal-Pachmarhi Escape’ टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज में भोपाल, सांची, उदयगिरि, भोजपुर, भीमबेटका और पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी।

5 रात और 6 दिन के इस टूर की शुरुआत 31 अगस्त 2026 से होगी। पैकेज में फ्लाइट, होटल, नाश्ता, डिनर और साइटसीइंग की सुविधा शामिल है। फैमिली ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए पैकेज की शुरुआती कीमत ₹38,500 प्रति व्यक्ति बताई गई है।

किसका कितना किराया?

IRCTC के इस Comfort Class पैकेज में कुल 30 सीटें उपलब्ध बताई गई हैं। यात्रियों की संख्या के आधार पर किराया अलग-अलग है।

  • 1 व्यक्ति: ₹54,000
  • 2 व्यक्ति: ₹40,600 प्रति व्यक्ति
  • 3 व्यक्ति: ₹38,500 प्रति व्यक्ति
  • 5 से 11 साल के बच्चे: ₹33,100
  • 2 से 4 साल के बच्चे, बिना बेड: ₹16,600

31 अगस्त से शुरू होगा MP का सफर

टूर की शुरुआत भोपाल पहुंचने से होगी। होटल चेक-इन के बाद यात्रियों को भोपाल घूमने का समय मिलेगा। शाम को अपर लेक के आसपास भ्रमण के बाद डिनर और होटल में रात्रि विश्राम होगा। 1 सितंबर को सांची और उदयगिरि की फुल-डे ट्रिप कराई जाएगी। इस दौरान यात्री सांची स्तूप और उदयगिरि की प्राचीन गुफाओं को देख सकेंगे। इसके बाद भोपाल के ट्राइबल म्यूजियम का भ्रमण कराया जाएगा।

भोजपुर और भीमबेटका के बाद पचमढ़ी

2 सितंबर को भोपाल से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। रास्ते में भोजपुर के भोजेश्वर मंदिर और भीमबेटका रॉक शेल्टर्स का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद पचमढ़ी पहुंचकर होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी। अगले दिन जीप के जरिए पचमढ़ी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके बाद भोपाल वापसी होगी, जहां यात्रियों को खरीदारी या शहर घूमने के लिए फ्री टाइम दिया जाएगा।

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इनमें-

लखनऊ-भोपाल के बीच इंडिगो की रिटर्न फ्लाइट

भोपाल में 3 रात होटल स्टे

पचमढ़ी में 2 रात होटल स्टे

नाश्ता और डिनर

शेयरिंग साइटसीइंग ट्रांसपोर्ट

पचमढ़ी में स्थानीय भ्रमण शामिल हैं।

इन खर्चों का करना होगा अलग से इंतजाम

लखनऊ एयरपोर्ट तक आने-जाने का खर्च यात्रियों को खुद उठाना होगा। इसके अलावा VIP एंट्री, मंदिरों में विशेष दर्शन, एडवेंचर एक्टिविटीज, पोर्टर चार्ज, टिप्स, मिनरल वाटर, लॉन्ड्री, अतिरिक्त भोजन और तय कार्यक्रम से बाहर की साइटसीइंग का खर्च पैकेज में शामिल नहीं है।


Share This Article