Indian Institute of PackagingIndian Institute of Packaging
Share This Article

रायपुर, 13 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी), दिल्ली ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर अस्थायी और अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।


आईआईपी की ओर से जारी 20 रिक्तियों में प्रोफेसर (प्रौद्योगिकी) (इमेरिटस) का 1, प्रोफेसर (प्रबंधन) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (प्रबंधन) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रबंधन) के 3, एसोसिएट प्रोफेसर (स्मार्ट और इंटेलिजेंट पैकेजिंग) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (एआई/एमएल) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (सतत पैकेजिंग और एलसीए) का 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (पैकेजिंग डिजाइन) का 1, लेक्चरर (संचार कौशल) का 1, शैक्षणिक परामर्शदाता/संपर्क अधिकारी/प्लेसमेंट अधिकारी का 1, युवा पेशेवर (प्रशासन) के 2, युवा पेशेवर (इंस्ट्रूमेंटेशन) का 1, युवा पेशेवर (पुस्तकालय) का 1, लेबोरेटरी अटेंडेंट के 2 और पैकेजिंग डिजाइनर के 2 पद शामिल हैं।


इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोफेसर (प्रौद्योगिकी) (इमेरिटस) के लिए आईआईटी/एनआईटी या राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अन्य संस्थानों से सेवानिवृत्त शिक्षाविद और पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, पॉलीमर टेक्नोलॉजी/मटीरियल साइंस या संबंधित क्षेत्रों जैसे किसी प्रासंगिक विषय में पीएचडी; प्रोफेसर (प्रबंधन) के लिए मैनेजमेंट/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/संबंधित विषय में पीएचडी और कम से कम 10 वर्षों का टीचिंग/रिसर्च/इंडस्ट्री का अनुभव; एसोसिएट प्रोफेसर (प्रबंधन) के लिए मैनेजमेंट/संबंधित विषय में पीएचडी और कम से कम 8 वर्ष का टीचिंग/रिसर्च अनुभव; असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रबंधन) के लिए एमबीए/एमएमएस/एमकॉम/संबंधित मास्टर डिग्री के साथ नेट/पीएचडी होनी चाहिए।


एसोसिएट प्रोफेसर (स्मार्ट और इंटेलिजेंट पैकेजिंग) के लिए संबंधित/प्रासंगिक विषयों में पीएचडी डिग्री के साथ अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड, फर्स्ट क्लास के साथ मास्टर डिग्री, रिसर्च संस्थान/इंडस्ट्री में असिस्टेंट प्रोफेसर के बराबर एकेडमिक/रिसर्च पद पर पढ़ाने और/या रिसर्च का कम से कम आठ वर्ष का अनुभव (इसमें पीएचडी रिसर्च का समय शामिल नहीं है)। इसके साथ ही पब्लिश हुए काम के सबूत और किताबें और/या रिसर्च/पॉलिसी पेपर के तौर पर कम से कम 5 पब्लिकेशन और नेट/गेट पास होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर (एआई/एमएल) के लिए एमई/एमटेक/एमएस की डिग्री होनी चाहिए।


असिस्टें प्रोफेसर (सतत पैकेजिंग और एलसीए) के लिए सस्टेनेबल पैकेजिंग, सर्कुलर इकोनॉमी, लाइफ साइकिल असेसमेंट (एलसीए), एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी, पैकेजिंग मटीरियल, वेस्ट मैनेजमेंट या संबंधित इंटरडिसिप्लिनरी क्षेत्रों में पीएचडी; असिस्टें प्रोफेसर (पैकेजिंग डिजाइन) के लिए पैकेजिंग डिजाइन, स्ट्रक्चरल पैकेजिंग,इंडस्ट्रियल डिजाइन, कंज्यूमर पैकेजिंग, सस्टेनेबल पैकेजिंग डिजाइन या संबंधित इंटरडिसिप्लिनरी क्षेत्रों में पीएचडी; लेक्चरर (संचार कौशल) के लिए इंग्लिश/कम्युनिकेशन स्टडीज/लिंग्विस्टिक्स/बिजनेस कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन/संबंधित विषयों में कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री; शैक्षणिक परामर्शदाता/संपर्क अधिकारी/प्लेसमेंट अधिकारी के लिए मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन के साथ एमबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में होनी चाहिए।


युवा पेशेवर (प्रशासन) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ फाइलिंग, ड्राफ्टिंग, टाइपिंग, डॉक्यूमेंटेशन, एमएस ऑफिस, डिक्टेशन, कॉलिंग और ईमेलिंग और ऑडिट डॉक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन व रिपोर्ट्स तैयार करने और एडिट करने का अनुभव और कुशलता होना चाहिए। युवा पेशेवर (इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए केमिस्ट्री/इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी/एमएससी और जीसी-एमएस, एफटी-आईआर, सीएचएनएस एनालाइजऱ का अनुभव; युवा पेशेवर (पुस्तकालय) के लिए लाइब्रेरी साइंस/इन्फॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर डिग्री या कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ कोई समकक्ष प्रोफेशनल डिग्री; लेबोरेटरी अटेंडेंट के लिए साइंस के साथ कम से कम 12वीं पास और पैकेजिंग डिजाइनर के लिए एनआईडी/आईआईटी/नामी संस्थानों से प्रोडक्ट/इंडस्ट्रियल डिजाइन में एमडेस और पैकेजिंग डेवलपमेंट का अनुभव होना चाहिए।


आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 27 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 20,000 से 1,50,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।


आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘अतिरिक्त निदेशक और क्षेत्रीय अधिकारी, आईआईपी-दिल्ली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी), दिल्ली, प्लॉट नंबर 21, पटपडग़ंज इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली-110092Ó पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।


Share This Article