Share This Article रायपुर, 14 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / दुर्ग के इंदिरा मार्केट में ब्रांडेड सिगरेट की नकल कर बिक्री करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने SSD Traders में कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 2.07 लाख रुपये कीमत की 18 हजार नकली सिगरेट जब्त की। यह कार्रवाई 11 अगस्त को ITC के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत के बाद की गई। Gold Flake के नाम-पैकेजिंग का इस्तेमाल पुलिस के मुताबिक, दुकान में ITC Limited के Gold Flake Premium ब्रांड के नाम और पैकेजिंग से मिलते-जुलते नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने दुकान की जांच की और बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिगरेट बरामद की। पुलिस ने दो तरह के उत्पाद बरामद किए। इनमें 12 हजार सिगरेट की कीमत करीब 1.38 लाख रुपये और अन्य 6 हजार सिगरेट की कीमत करीब 69 हजार रुपये बताई गई है। कुल 18 हजार सिगरेट और संबंधित पैकिंग सामग्री जब्त की गई। दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा रिमांड पर मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। नकली सिगरेट की सप्लाई कहां से हुई ? पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट कहां तैयार हुईं, इनकी सप्लाई किसने की और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। Share This Article Post navigation 2026 में 50 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोडऩे की राह पर भारत, घरेलू सप्लाई चेन को मजबूती देने वाली नीतियों से बढ़ी रफ्तार Critical Minerals : बिहार में नीलामी को बढ़ावा… 17 अगस्त को पटना में रोड शो