Chandraprakash Dwivedi: Dr. Chandraprakash Dwivedi—famous for his role as 'Chanakya'—met CM Sai! He was honored with the presentation of a shawl and a memento.Chandraprakash Dwivedi
Share This Article

रायपुर, 14 अगस्त 2026/ Chandraprakash Dwivedi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य और सिनेमा समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. द्विवेदी ने अपने सृजन के जरिए भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उल्लेखनीय कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने उनके लोकप्रिय धारावाहिक ‘चाणक्य’ का जिक्र करते हुए कहा कि आचार्य चाणक्य के राष्ट्रबोध और राजनीतिक दर्शन को जिस प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत किया गया, उसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, साहित्य और ऐतिहासिक विरासत पर भी चर्चा हुई। डॉ. द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताया।


Share This Article