Share This Article रायपुर, 14 अगस्त 2026/ Thoughts About God : राजधानी रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया की लिखी पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का राज्यपाल रमेन डेका ने विमोचन किया। राज्यपाल ने दिव्यांश की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दिव्यांश ने अपने दादा की प्रेरणा से यह पुस्तक लिखी है। इसमें एक युवा छात्र के नजरिए से ईश्वर, आध्यात्मिकता और उनसे जुड़े सवालों को सहज अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। कम उम्र में गंभीर विषय पर पुस्तक लिखने के प्रयास को राज्यपाल ने प्रेरणादायक बताया। इस दौरान दिव्यांश की दूसरी पुस्तक ‘फ्रॉम पॉकेट मनी टू पोर्टफोलियो’ का कवर भी लॉन्च किया गया। यह किताब बच्चों और युवाओं में बचत, निवेश और वित्तीय जागरूकता विकसित करने पर केंद्रित है। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों में पढ़ने, लिखने और नए विषयों पर सोचने की आदत उनके व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने दिव्यांश को अपनी जिज्ञासा और रचनात्मकता को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। Share This Article Post navigation Chandraprakash Dwivedi : CM साय से मिले ‘चाणक्य’ फेम डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी…! शॉल-प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया सम्मान Census 2027 : गृह मंत्रालय ने जारी की 40 सवालों की आधिकारिक सूची…! जाति की जानकारी भी होगी शामिल…स्वयं जानकारी भरने का भी विकल्प