Share This Article रायपुर, 15 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा, उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 राजस्व टीम द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। जोन के वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के बकायादार समविन्दर सिंह संधू द्वारा 66482 रू. की बकाया राशि, वर्ष 2022- 23 के बकायादार नीलू अग्रवाल, वर्ष 2021-22 के कमल किशोर अग्रवाल द्वारा 52483 रू की बकाया राशि एवं बकायादार विनोद तिवारी द्वारा 48595 रू की बकाया राशि अदा ना करने उनके सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों को स्थल पर ताला लगाकर सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई. Share This Article Post navigation ‘प्रोजेक्ट चहचहाट’ : ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव 2026 का शुभारंभ सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी