Share This Article आंध्र प्रदेश में ‘स्त्री शक्ति’ योजना महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा बन गई है। योजना के तहत रोजाना औसतन 24 लाख से अधिक महिलाएं राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर रही हैं। एक साल में महिलाओं ने 87 करोड़ से ज्यादा यात्राएं की हैं। रोजाना 24 लाख महिलाओं को फायदा 15 अगस्त 2025 को शुरू हुई ‘स्त्री शक्ति’ योजना को महिलाओं का जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। इससे महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन अधिक सुलभ हुआ है। सरकार रोज दे रही ₹8.53 करोड़ की सब्सिडी योजना के तहत महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर राज्य सरकार प्रतिदिन करीब 8.53 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है। एक साल में ₹3,095 करोड़ खर्च सरकार के अनुसार, योजना लागू होने के बाद एक वर्ष में इस पर 3,095 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और किफायती सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। Share This Article Post navigation हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को किया गया रिस्टोर |