MSME Rohtak Admission 2026: Opportunity for admission to diploma and skill courses.MSME Rohtak Admission 2026
Share This Article

रायपुर, 16 अगस्त 2026/ MSME Rohtak Admission 2026 : भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन MSME प्रौद्योगिकी केंद्र, Rohtak में Admission 2026-27 के लिए प्रवेश पंजीकरण अधिसूचना जारी कर दी गई है। उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण तथा उद्योग आधारित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

इनमें CAD/CAM, ऑटोमेशन, PLC प्रोग्रामिंग, पायथन और वेब डेवलपमेंट आधारित छह सप्ताह का कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल है। इस प्रशिक्षण के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 वर्ष या उससे अधिक रखी गई है। खास बात यह है कि इसमें कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा, एडवांस डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग की अवधि चार वर्ष है। लेटरल एंट्री के लिए तीन वर्ष का विकल्प है। इसके लिए 10वीं के बाद ITI या 12वीं PCM की योग्यता निर्धारित है। इसकी फीस ₹20,570 प्रति वर्ष है। फीस का भुगतान त्रैमासिक रूप से किया जाएगा।

डिप्लोमा इन मेक्ट्रॉनिक्स के लिए भी मौका

इसी तरह डिप्लोमा इन मेक्ट्रॉनिक्स भी पाठ्यक्रम।
में प्रवेश दिया जाएगा । इसकी अवधि तीन वर्ष है। लेटरल एंट्री के लिए दो वर्ष का विकल्प दिया गया है। अभ्यर्थी के पास 10वीं के बाद ITI या 12वीं PCM की योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा 15 वर्ष या उससे अधिक है।

SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों से इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। संस्थान परिसर में छात्रावास और भोजनालय की सुविधा भी दी गई है।

100% प्लेसमेंट सहायता का दावा

प्रवेश प्रक्रिया First Come, First Serve के आधार पर होगी। हालांकि, यह ESDP, AICTE और HSBTE के लागू दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएगी। पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को 100% प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने की जानकारी दी गई है।

प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, आयु प्रमाण-पत्र और लागू होने पर वैध जाति प्रमाण-पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां जरूरी होंगी। इस संबंध में संस्थान के वेबसाइट www.msmetcrohtak.org का अवलोकन किया जा सकता है.


Share This Article