AIIMS Nagpur Recruitment 2026: Recruitment for 9 Group-A posts...! Opportunity to apply.AIIMS Nagpur Recruitment 2026
Share This Article

रायपुर, 16 अगस्त 2026/ AIIMS Nagpur Recruitment : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर ने विभिन्न गैर-शिक्षण, समूह ‘A’ पदों पर भर्ती निकाली है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

सहायक नर्सिंग अधीक्षक के 2 पद शामिल हैं। इसके अलावा एक-एक पद पर के लिए बाल मनोचिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी / यूनानी), मेडिकल फिजिक्स( न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग/ रेडियोथेरेपी/ विकिरण अंकोलाजी) में नियुक्ति होगी। वहीं, ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के 2 पद भी शामिल हैं।

भर्ती में ये पद लेवल-10 वेतनमान से जुड़े हैं। हालांकि, प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित है। इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद की पात्रता जरूर जांचनी चाहिए।

कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या विशेषज्ञ योग्यता जरूरी है। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगा गया है।

आयु सीमा भी पद के अनुसार निर्धारित है। भर्ती विज्ञापन में अधिकतर पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तक बताई गई है। ट्यूटर /क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष है।

विस्तृत नियमों की जानकारी के लिए AIIMS नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsnagpur.edu.in पर भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देखें।


Share This Article