Share This Article रायपुर, 16 अगस्त 2026/ AIIMS Nagpur Recruitment 2026 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर ने AIIMS नागपुर भर्ती के तहत विभिन्न 16 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जा रही है। AIIMS नागपुर भर्ती में कितने पद? जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट , सहायक लेखाधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक के 2- 2 पद, डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के 3 और तकनीशियन( प्रयोगशाला ) के 4 पद शामिल हैं। इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक, , असिस्टेंट( एन एस), निजी सहायक के 1-1 पद भी शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए AIIMS नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsnagpur.edu.in पर उपलब्ध है। आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि यह विज्ञापन रोज़गार समाचार/ एम्प्लॉयमेंट न्यूज में विज्ञापन छपने की तारीख से 45 दिनों के भीतर मान्य होगा। यह विज्ञापन रोज़गार समाचार के 8-14 अगस्त 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. Share This Article Post navigation WDRA Consultant Recruitment : WDRA में नौकरी का मौका…! 4 बाहरी सलाहकार पदों पर भर्ती IIP Recruitment : भारतीय पैकेजिंग संस्थान में निकली भर्ती…! प्रोफेसर सहित कई पदों पर वैकेंसी…जानें भर्ती की डिटेल