Share This Article रायपुर, 16 अगस्त 2026/ IIP Recruitment : भारत सरकार के वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय – भारतीय पैकेजिंग संस्थान (IIP), दिल्ली ने विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती जारी विज्ञापन के अनुसार प्रोफेसर (प्रौद्योगिकी एमेरिटस) और प्रोफेसर (प्रबंधन) के एक-एक पद हैं। इसके अलावा सह प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के कई पद शामिल हैं। इसके साथ ही लेक्चरर( कम्युनिकेशन कौशल), अकादमिक काउंसलर/ संपर्क अधिकारी/ स्थानन अधिकारी, और युवा वृत्तिका (प्रशासन/ इंस्ट्रूमेंटेशन /लाइब्रेरी), प्रयोगशाला परिचर, पैकेजिंग डिजाइनर के पद भी हैं। विस्तृत जानकारी भारतीय पैकेजिंग संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iip.in.com पर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation AIIMS Nagpur Recruitment 2026 : ग्रुप A, B और C के 16 पदों पर भर्ती