Share This Article रायपुर, 17 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / दिल्ली विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग, मुक्त शिक्षा विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कई स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, विद्यार्थियों को दोहरी डिग्री का विकल्प भी दिया गया है। स्नातक पाठ्यक्रमों में कई विकल्प विद्यार्थियों के लिए कई UG कोर्स शामिल हैं। इनमें बीए, बीकॉम और बीएससी सहित विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके अलावा, बीए तथा बीकॉम के अलग-अलग विषय संयोजन भी दिए गए हैं। ये पाठ्यक्रम चार वर्षीय अवधि के हैं। स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल कोर्स भी शामिल स्नातकोत्तर स्तर पर एमए हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और संस्कृत जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके अलावा एमकॉम और हेल्थ केयर एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विकल्प भी शामिल हैं। कुछ प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश ये पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले पहले से खुले है। इनमें एमबीए, बीएलआईएससी, एमएलआईएससी और डिजिटल लाइब्रेरी मैनेजमेंट से जुड़े पाठ्यक्रम शामिल हैं। सर्टिफिकेट कोर्स का भी मिलेगा विकल्प ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से कई सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग, एनीमेशन, मीडिया और पत्रकारिता जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी भाषाओं में प्रमाणपत्र और डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के आधिकारिक पोर्टल https://cifl.oldcdu.nic.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Share This Article Post navigation IIP Recruitment : भारतीय पैकेजिंग संस्थान में निकली भर्ती…! प्रोफेसर सहित कई पदों पर वैकेंसी…जानें भर्ती की डिटेल CNCI Kolkata Recruitment : 8 पदों पर भर्ती का मौका