Share This Article रायपुर, 18 अगस्त 2026/ Employees BIG Update: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए अर्जित अवकाश नगदीकरण को लेकर एक बार फिर मांग उठी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को स्मरण पत्र भेजकर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मध्यप्रदेश की तर्ज पर 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण का लाभ देने की मांग की है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने पत्र में कहा है कि मध्यप्रदेश में शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने अथवा सेवाकाल में मृत्यु की स्थिति में अर्जित अवकाश के नगदीकरण की अधिकतम सीमा को 240 दिन से बढ़ाकर 300 दिन किया गया है। छत्तीसगढ़ में भी 300 दिन नगदीकरण की मांग फेडरेशन ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग के 1 अक्टूबर 2010 के आदेश से अर्जित अवकाश संचय की अधिकतम सीमा 240 दिन से बढ़ाकर 300 दिन की गई थी। संगठन का कहना है कि इसके बावजूद अवकाश नगदीकरण के मामले में कर्मचारियों को मध्यप्रदेश के समान लाभ नहीं मिल रहा है। संगठन ने वित्त मंत्री से मांग की है कि छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों के लिए सेवानिवृत्ति अथवा सेवाकाल में मृत्यु की स्थिति में अर्जित अवकाश नगदीकरण की अधिकतम सीमा 240 दिन से बढ़ाकर 300 दिन करने के लिए आवश्यक आदेश जारी किया जाए। 25 साल से मांग को लेकर संघर्ष का दावा फेडरेशन ने अपने स्मरण पत्र में दावा किया है कि वह इस मांग को लेकर पिछले 25 वर्षों से संघर्षरत है। संगठन के मुताबिक मध्यप्रदेश की तरह निर्णय नहीं होने से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में असंतोष है। फेडरेशन ने खुद को 135 मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधि संगठन बताते हुए सरकार से कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव को भी भेजी प्रतिलिपि स्मरण पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को भी भेजी गई है। इसमें फेडरेशन की मांग को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कराने का अनुरोध किया गया है। अब कर्मचारी संगठनों की नजर सरकार के रुख पर है। यदि सरकार इस मांग पर निर्णय लेती है, तो इसका लाभ सेवानिवृत्ति या सेवाकाल में मृत्यु की स्थिति में पात्र शासकीय सेवकों को मिल सकता है। Share This Article Post navigation CM Farmer Look : अपने खेत में उतरे CM साय…! बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी…बगिया में दिखा किसान वाला अंदाज…यहां देखें VIDEO CG Employees BIG Update : 30 साल में 3 नहीं, 4 बार बढ़े वेतनमान…! कर्मचारियों ने सरकार से की बड़ी मांग