Kolkata Hotel Fire: Massive fire at a Kolkata hotel...! 9 dead, 6 critically burnt... Panic grips Mirza Ghalib Street.Kolkata Hotel Fire
Share This Article

रायपुर, 19 अगस्त 2026/ Kolkata Hotel Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। मिर्जा ग़ालिब स्ट्रीट स्थित होटल में करीब रात 2 बजे आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय होटल में अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक धुआं और आग की लपटें उठने से होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने आई है, जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। आग के कारणों और होटल में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी जांच की जा रही है।


Share This Article